बीजेपी के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन, ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। सामने आ रहे रूझानों में बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनती दिख रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर नजर आ रही है। सभी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इन सब के बीच अब गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपनी खुशी का इजाहर करते हुए योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि "ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा...उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में नया इतिहास रचा जा रहा है, जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर जताया भरोसा: BJP

उत्तर प्रदेश में करीब 37 साल बाद ऐसा हो रहा है, जब कोई सरकार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हो रही है। यूपी में 2017 और 2022 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बना रही है। इससे पहले ऐसा साल 1980, 1985 में हुआ था जब कोई सरकार पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हुई थी। तब कांग्रेस ने साल 1980 में 309, 1985 में 269 सीटों के साथ सरकार में आई थी। 

प्रमुख खबरें

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी