चीन के साथ विवाद पर बोले रविशंकर प्रसाद, नरेंद्र मोदी के भारत को कोई भी आंख नहीं दिखा सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2020

नयी दिल्ली। लद्दाख से लगी सीमा पर चीन के आक्रामक रुख के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को स्पष्ट किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत को कोई भी आंख नहीं दिखा सकता है। विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे राहुल गांधी के उस बयान को लेकर सवाल पूछा गया था जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि चीन के साथ सीमा पर कथित तनातनी और भारत-नेपाल रिश्तों में आई हालिया तल्खी से जुड़े मुद्दों को लेकर पारदर्शिता की जरूरत है और सरकार को देश को इस बारे में स्पष्ट रूप से बताना चाहिए। प्रसाद ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी के भारत को कोई भी आंख नहीं दिखा सकता है।’’ प्रसाद ने कहा कि उन्होंने एक लाइन में इस प्रश्न का जवाब दे दिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच तनाव बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की थी। समझा जाता है कि इस बैठक में में बाह्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिये भारत की सैन्य तैयारियों को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब मंगलवार को ही चारों जनरलों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पैंगोंग झील, गलवान घाटी, डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी, जहां पिछले करीब 20 दिनों से भारत और चीन के सैनिक आक्रामक रुख अपनाये हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत सीमा पर हालात ‘पूरी तरह स्थिर और नियंत्रण-योग्य हैं’ : चीन

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस

Asian Games 2026: Gold पर रहेगी नीरज चोपड़ा की नजर, 72 सदस्यीय Athletics टीम का ऐलान

सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic को मिला A सर्टिफिकेट, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Venus Plants For Shukra Grah: शुक्र दोष मिटाकर जीवन में सुख-समृद्धि लाएंगे ये Vastu Remedy, देखें Full List