झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत, रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार, कहा- वो हारे तो लोकतंत्र कमजोर, जीते तो मजबूत

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2023

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं। बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदत के मुताबिक भटकाने की कोशिश की, गलत बयानी की और विषय पर कुछ नहीं बोला। राहुल गांधी को 2019 में उनके भाषण पर सजा हुई है। आज उन्होंने कहा कि 'मैं सोच समझ कर बोलता हूं' मतलब 2019 में जो राहुल गांधी ने बोला था वे सोच समझ कर बोला थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अयोग्य करार दिए जाने वाले अकेले नेता नहीं हैं। बल्कि बीजेपी के 6 नेता सहित कुल 32 नेता अयोग्य करार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को बलिदानी बताना चाहती है और कर्नाटक में राहुल गांधी को भुनाना चाहती है।

प्रमुख खबरें

UAE पर ईरान का मिसाइल हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, स्कूल-कॉलेज हुए ऑनलाइन

भीषण विस्फोट, चीन में 21 की मौत! तपती गर्मी में कौन बना China का नया दुश्मन?

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech