आतंकवाद को लेकर रविशंकर प्रसाद ने पाकिस्तान को धोया, कह दी यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jun 10, 2025

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई यूरोपीय देशों की कूटनीतिक यात्रा के बाद रविवार को भारत लौट आया। वहीं, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम अपना पक्ष रखने के लिए विदेशी देशों में गए, प्रवासी भारतीयों से भी मिले। हमने विभिन्न देशों में वक्ताओं, सांसदों, विदेश मंत्रियों और उप विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। खास तौर पर यूके में हुई मुलाकातें उल्लेखनीय रहीं, जहां हमने हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्यों प्रीति पटेल, कंजरवेटिव पार्टी के भारत समूह और लेबर पार्टी तथा थिंक टैंक से मुलाकात की। कोपेनहेगन में हमने कुछ पाकिस्तानी लोगों का विरोध प्रदर्शन देखा। लेकिन जल्द ही विरोध खत्म हो गया।

इसे भी पढ़ें: कभी नहीं सोचा था पार्टी में दरार आएगी, NCP के स्थापना दिवस पर बोले शरद पवार

इससे पहले आगमन पर मीडिया से बात करते हुए प्रसाद ने कहा, "भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस, इटली, डेनमार्क, इंग्लैंड, ब्रुसेल्स और जर्मनी का दौरा किया। हमने संसद, थिंक-टैंक और भारतीय समुदाय के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर विदेशी देशों में बहुत गुस्सा है और सभी देशों ने इसकी निंदा की है। हम यूरोपीय संसद भी गए। भारतीय समुदाय हमसे मिलकर बहुत उत्साहित था। भारत और यूरोप के बीच एक नया रिश्ता स्थापित होने जा रहा है। यह एक बहुत ही संतोषजनक यात्रा थी...।"

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका