रवि शास्त्री ने अपने कोचिंग करियर के लिए कर दी भविष्यवाणी, बाहर से लेंगे मैच का मजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2022

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपने कोचिंग करियर को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। बता दें  रवि शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम ने कई बड़ी जीत दर्ज की हैं। इतना ही नहीं टीम इंडिया ने  विदेश में टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया। 

रवि शास्त्री फिर से कर रहें हैं कमेंट्री

आपको बता दें, पूर्व कोच लंबे समय तक कमेंट्री करने के बाद टीम इंडिया के कोच बने थे। वहीं, हार से मिली विदाई के बाद रवि शास्त्री ने एक बार फिर कमेंट्री शुरु कर दी है। अब उन्होने अपने कोचिंग करियर को लेकर बात की है।

रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "कोचिंग में अब मेरा करियर खत्म हो चुका है। 7 साल जितना करना था, मैंने कर लिया है। अगर मैं कुछ कोचिंग करूंगा, तो यह जमीनी स्तर पर होगा। मेरी एक कंपनी है, जो इसे कर रही है। मैं उसमें भाग लूंगा। एक कोच के रूप में मेरा समय समाप्त हो गया है, अब मैं खेल को दूर से देखूंगा और इसका मजा लूंगा।"  

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली