बुमराह और जडेजा के टी20 विश्वकप में शामिल ना होने पर रवि शास्त्री ने दिया बयान, कहा- दूसरों को मिलेगा मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

चेन्नई। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है की टीम को टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की कमी खलेगी लेकिन इससे नए चैंपियन को खोजने का मौका भी मिलेगा। बुमराह और जडेजा चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया में इस महीने शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। जडेजा का घुटना चोटिल है जबकि बुमराह पीठ की गंभीर समस्या से परेशान हैं। 

बुमराह की जगह अभी तक किसी नए खिलाड़ी को नहीं चुना गया है लेकिन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने संकेत दिए हैं कि यदि मोहम्मद शमी कोविड-19 से उबर कर पूर्ण फिटनेस हासिल कर लेते हैं तो उन्हें टीम में लिया जा सकता है। टी20 विश्व कप के लिए स्टैंडबाय के रूप में भारतीय टीम में शामिल शमी ने जुलाई से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन शास्त्री का मानना है कि इस तेज गेंदबाज का ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव भारत के काम आएगा। 

शास्त्री ने कहा कि उसे ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में खेलने का काफी अनुभव है। भारत ने पिछले छह वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के काफी दौरे किए हैं और वह इनमें टीम का हिस्सा रहा है। इसलिए यह अनुभव मायने रखता है। शास्त्री ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारतीय टीम काफी अच्छी है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी टीम काफी अच्छी है। अगर आप सेमीफाइनल में जगह बना लेते हो तो फिर कोई भी टीम चैंपियन बन सकती है। इसलिए अच्छी शुरुआत पर ध्यान देना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर