रवींद्र जडेजा को लगा दोहरा झटका ! पहले कप्तानी गई और अब मौजूदा सत्र से हो सकते हैं बाहर

By अनुराग गुप्ता | May 11, 2022

नयी दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में भविष्य के लिए कप्तान तैयार करने की योजना बनाई थी लेकिन टीम को भारी झटका लगा। दरअसल, चेन्नई ने रवींद्र जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपी ताकि वो महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी में निर्णय लेने की अपनी क्षमता को विकसित कर सकें लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई को काफी ज्यादा नुकसान हुआ। ऐसे में टीम ने वापस से महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंप दी और अब रवींद्र जडेजा को दोहरा झटका लगा है। 

चोट में नहीं हुआ कोई सुधार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवींद्र जडेजा की चोट में सुधार नहीं है। इसी वजह से उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था। बेंगलुरु के खिलाफ फील्डिंग करते समय उनके हाथ में चोट लग गई थी। ऐसे में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है और टीम भी रवींद्र जडेजा को आगामी मुकाबले में खिलाकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी। 

इसे भी पढ़ें: मुझे लगा था इतने रन बनाने के बाद हमारे पास पूरा मौका होगा: हार्दिक पंड्या 

प्लेऑफ का रास्ता आसान नहीं

चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन लग रहा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम कोई भी करिश्मा कर सकती है। चेन्नई को अभी तीन मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम को तीनों मुकाबलों में अच्छे अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इसके बाद भी उनका प्लेऑफ में पहुंचना मुमकिन नहीं है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स अगर अपने बचे हुए सभी मुकाबले हार जाती है तो चेन्नई प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल