Marathi Cinema के दिग्गज अभिनेता थे Ravindra Mahajani, पुणे के घर में मृत पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2023

दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी पुणे शहर के नजदीक तलेगांव दाभाडे में अपने किराये के मकान में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि 77 वर्षीय अभिनेता का शव शुक्रवार शाम को मिला और संदेह है कि उनकी मौत तीन दिन पहले हुई थी। तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमें पड़ोसियों से सूचना मिली कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। इस फ्लैट में महाजनी अकेले रहते थे। हम मौके पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर महाजनी मृत मिले।' उन्होंने कहा, 'संदेह है कि महाजनी की मौत तीन दिन पहले हुई थी।'

इसे भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर Tragedy Queen Meena Kumari का किरदार निभाएंगी Kriti Sanon, मनीष मल्होत्रा के निर्देशन में बनेगी फिल्म

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाजनी की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘‘अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और महाजनी परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार ने भी महाजनी की मौत पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से मराठी फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

प्रमुख खबरें

अपना बोया ही काट रही ममता बनर्जी

ज़मीन के विवाद में Pankaj Tripathi के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ़्तार

Kota, Bikaner के बाद Jodhpur में Caesarean Delivery के बाद 8 महिलाओं की तबियत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री बोले, प्रसव पीड़ा से बचने के लिए महिलाएं कराती हैं सर्जरी

इस क्राइसिस में कॉकरोच भी नहीं कर पाएंगे सर्वाइव, गॉडजिला हमारी ओर आ रहा, आम आदमी से लेकर बजट तक पर कैसे पड़ेगा इम्पैक्ट?