फिर भी पप्पू ही रहा...खरगे के पत्र पर आया रवनीत सिंह बिट्टू का रिएक्शन, कहा- पहले राहुल को बोलना सिखाओ

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस ने) उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया, लेकिन फिर भी 'पप्पू (राहुल गांधी) पप्पू ही रहा'...अन्य नेताओं को सिखाने के बजाय मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने 'पप्पू' (राहुल गांधी) को सिखाना चाहिए। बिट्टू ने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी को) बोलने से पहले सोचना चाहिए...मेरी चिंताएं एक नेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक सिख के तौर पर हैं।

इसे भी पढ़ें: Banihal Assembly Seat: बनिहाल में दिलचस्प हुआ मुकाबला, क्या कांग्रेस के विकार रसूल वानी फिर मारेंगे हैट्रिक

खरगे ने अपने पत्र में कहा कि सबसे पहले मैं आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। इसके साथ ही ऐसे मुद्दे पर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं जो सीधे लोकतंत्र और संविधान से जुड़े हैं। आप अवगत होंगे कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ बेहद आपत्तिजनक, हिंसक और अशिष्ट बयानों का सिलसिला चल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के नेताओं ने जिस हिंसक का उपयोग किया है, वह भविष्य के लिए घातक है।

प्रमुख खबरें

ISIS जैसे जिहादी समूहों में महिलाओं को मिली रणनीतिक और संगठनात्मक कमान, शोध में खुलासा

Pakistan के खिलाफ दबाव हावी न होने की दी थी सलाह, जीत के बाद बोले Shreyas Iyer

Mumbai Police ने Shivaji Park में बिना अनुमति प्रदर्शन पर CJP आयोजकों समेत 500 पर दर्ज की FIR

Iran संकट: Gulf में ऊर्जा ठिकानों की रक्षा में जुटी US सेना, Patriot का स्टॉक 1000 से कम