कोरोना वायरस के संक्रमण से अर्थव्यवस्था को बचाएंगी रिजर्व बैंक की घोषणाएं: PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिजर्व बैंक की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक ने कोरोना वायरस के संक्रमण से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिये बड़े कदम उठाये हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इन घोषणाओं से बाजार में तरलता की स्थिति बेहतर होगी, कर्ज की ब्याज दरें कम होंगी तथा मध्यम वर्ग और कारोबारियों को मदद मिलेगी।’’ 

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को कम करने के लिये शुक्रवार को रेपो दर को 0.75 प्रतिशत घटाकर 4.4 प्रतिशत करने की अप्रत्याशित घोषणा की। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो दर, नकदी आरक्षित अनुपात मे कटौती समेत कई अन्य नीतिगत उपाय भी किये। 

प्रमुख खबरें

जले हुए नोटों के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप साबित, समिति की फाइनल रिपोर्ट में जानें क्या-क्या

राहुल गांधी के रूप में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है: निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता पर तीखा वार

क्या था माओ का 5 फिंगर प्लान, जिसे फॉलो करते हुए जिनपिंग बढ़ा सकते हैं भारत की टेंशन

Verity Trailer: खौफनाक रहस्यों से भरी है Dakota Johnson और Anne Hathaway की फिल्म की कहानी