आरबीआई ने विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोलने के नियम में किए बदलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार कोरुपये में वोस्ट्रो खाता खोलने से जुड़े नियमों बदलाव किया। इसके तहत बैंकों को अब बिना पूर्व अनुमति के विदेशी बैंकों के लिए विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते खोलने की अनुमति दी गयी है।

इस व्यवस्था के तहत, बैंकों को सीमापार व्यापार लेनदेन के निपटान के लिए रिजर्व बैंक की पूर्वानुमति से विदेशी बैंकों के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोलने की अनुमति दी गई थी।

आरबीआई ने बयान में कहा, ‘‘ प्रक्रिया की समीक्षा के आधार पर, विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोलने के लिए आरबीआई की मंजूरी लेने की आवश्यकता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।’’

बैंक अब भारतीय रिजर्व बैंक से संपर्क किए बिना अन्य (विदेशी) बैंकों के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता खोल सकते हैं। आरबीआई ने कहा कि इस बदलाव से ऐसे खाते खोलने की प्रक्रिया में काफी तेजी आएगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games एथलेटिक्स में भारत की चमक, एक ही दिन में जीते 6 पदक

Nvidia बोर्ड ने 150 अरब डॉलर के नए Share Buyback प्रोग्राम को दी मंजूरी

SEBI ने Growpital समेत 28 इकाइयों पर लगाया 25 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

AAP के चंदे में 68 फीसदी गिरावट, 2025-26 में मिले 12.10 करोड़ रुपये