आरबीआई के फैसले लोगों को राहत पहुंचाने वाले: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। अमित शाह ने कोरोना संकट के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसलों का शुक्रवार को स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस कठिन समय में लोगों को राहत पहुंचाने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और यह निर्णय इसी दिशा में एक और कदम है। शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि जब भारत कोरोना से मुकाबला कर रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उन्होंने प्रत्येक भारतीय को राहत पहुंचाने के लिये राहतकारी कदमों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आरबीआई की ओर सेआज किए गए ऐलान इसी दिशा में उठाए गए और कदम हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती सहित कई निर्णयों की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि कर्ज की मासिक किस्त चुकाने में 3 महीने की छूट दी जायेगी।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल