RBI ने Gold Bonds को भुनाने के लिए 12,801 रुपये का मूल्य तय किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकारी स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) योजना की दो शृंखलाओं के तहत किए गए निवेश को भुनाने के लिए बुधवार को प्रति यूनिट 12,801 रुपये का मूल्य घोषित किया।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, एसजीबी 2017-18 श्रेणी-11 (जारी करने की तारीख: 11 दिसंबर 2017) के यूनिट धारकों को अंतिम विमोचन मूल्य के रूप में प्रति यूनिट 12,801 रुपये मिलेंगे।

इन यूनिट धारकों ने एसजीबी खरीदते समय प्रति यूनिट 2,954 रुपये निवेश किए थे और उन्हें निवेशित राशि पर 2.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी मिला है। यह योजना देश के लोगों को भौतिक सोने में निवेश करने से हतोत्साहित करने के लिए शुरू की गई थी।

पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में आई तेजी के कारण निवेशकों को मिलने वाले अच्छे रिटर्न की काफी चर्चा रही है। आरबीआई ने 2019-20 शृंखला 1 (विमोचन तिथि: 11 दिसंबर 2025) को भुनाने के लिए भी प्रति यूनिट 12,801 रुपये का मूल्य घोषित किया है।

आरबीआई ने कहा कि यह कीमत भारतीय सर्राफा एवं आभूषण संघ लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित 99.9 शुद्धता वाले सोने की पिछले तीन कार्य दिवसों की औसत कीमत के आधार पर तय की गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

चेहरे की Rough Skin ने छीन ली है चमक? ये Aloe Vera Remedy लौटाएगी Glowing निखार

Union Budget पर भड़कीं Kanimozhi, बोलीं- Tamil Nadu के लिए यह बेहद निराशाजनक, कुछ भी ठोस नहीं

Khaby Lame का साइलेंट वीडियो से लेकर Billion Dollar कंपनी तक का सफर, इस डील ने उठाए कई सवाल

Vastu Tips: आपकी Life में भी रुके हैं काम? Good Luck के लिए घर में ऐसे रखें हाथी की मूर्ति