West Asia संकट पर RBI Governor का अलर्ट, लंबा खिंचा तो बढ़ेंगे Petrol-Diesel के दाम!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2026

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा है कि अगर पश्चिम एशिया संकट लंबे समय तक जारी रहता है, तो सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं। मल्होत्रा ​​ने स्विट्जरलैंड में मंगलवार को एक सम्मेलन में कहा कि सरकार वित्तीय मामलों में काफी सजग रही है और राजकोषीय मजबूती के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। पश्चिम एशिया संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी ने तेल और गैस की आपूर्ति को बाधित कर दिया है। इससे ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं।

सरकार ने 28 फरवरी को शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में वृद्धि नहीं की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों का आह्वान किया है। रुपये में भारी गिरावट आई है और वर्तमान में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के नीचे पहुंच गया है।

प्रमुख खबरें

CBO Report ने खोली Donald Trump के Golden Dome की पोल, बजट सुनकर दुनिया रह जाएगी हैरान

SIR ने पकड़ी रफ़्तार... बंगाल और बिहार में अब वोटर लिस्ट से कटे नाम वेलफेयर स्कीमों से भी होंगे बाहर

खेल मंत्रालय का बड़ा दांव, स्टार एथलीट Neeraj Chopra और Manu Bhaker विदेश में करेंगे स्पेशल ट्रेनिंग

क्रिकेट में टूटा जेंडर का बैरियर, Sarah Taylor बनीं England Mens Team की फील्डिंग कोच