आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तबियत हुई खराब, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

By रितिका कमठान | Nov 26, 2024

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को चेन्नई के एक कॉरपोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  समाचार एजेंसी पीटीआई की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शक्तिकांत दास की स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

आरबीआई के प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत ठीक है और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।" 

प्रमुख खबरें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी

WEF BCG Report: अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों में लागू

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला