मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए RBI गवर्नर ने इस्तेमाल किए क्रिकेट के शब्द, कहा- ‘स्लॉग ओवर' में बेहतर प्रदर्शन जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

मुंबई। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश में क्रिकेट की लोकप्रियता और आईपीएल प्रतियोगिता के बीच शुक्रवार को अर्थव्यवस्था की स्थिति को सरल शब्दों में समझाने के लिये क्रिकेट के शब्दों का उपयोग किया।उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बुरी तरीके से प्रभावित अर्थव्यवस्था के कुछ क्षेत्र अपनी ‘पारी’ बचाने और मजबूती के लिये ‘अंतिम ओवरों’ (स्लॉग ओवर) का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद फैसलों की वीडियो कन्फ्रेंसिग के जरिये जानकारी देते हुए उन्होंने अपने संबोधन में ‘अपना खाता खोला’ और ‘स्ट्राइक फार्म’ (लय में आना) जैसे शब्दों का उपयोग किया। रिजर्व बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया और इसे चार प्रतिशत पर बरकरार रखा। केंद्रिय बैंक ने उदार रुख को बररार रखा और कहा कि जरूरत पड़ने पर आर्थिक वृद्धि बढ़ाने के लिये वह उपयुक्त कदम उठाएगा।

इसे भी पढ़ें: डीजीजीआई ने GST में धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों का किया पर्दाफाश, 61 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

ये वो क्षेत्र हैं जो कोरोना संकट से संबद्ध सामाजिक दूरी और अन्य पाबंदियों जैसी चीजों से काफी प्रभावित हुए हैं।’’ उन्होंने इन शब्दों का उपयोग वैसे समय किया है क्रिकेट की आईपीएल (इंडिया प्रीमियर लीग) प्रतियोगिता चल रही है। आर्थिक वृद्धि के बारे में दास ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में अर्थव्यवस्था वृद्धि के रास्ते पर लौट आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘जो भी संकेत हैं, उसके अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जो भारी गिरावट आई है, वह समय पीछे निकल गया है। अब पुनरूद्धार के संकेत दिख रहे हैं....।’’ पूरे वित्त वर्ष के बारे में आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘‘वास्तविक जीडीपी में 2020-21 में 9.5 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। इसके और नीचे जाने का जोखिम भी बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम