आरबीआई ग्रेड बी 2021 भर्ती नोटिफिकेशन: सैलरी, एग्जाम पैटर्न और पात्रता

By जे. पी. शुक्ला | Feb 10, 2021

हर साल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश भर में अपनी विभिन्न शाखाओं में ग्रेड B अधिकारी के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए RBI ग्रेड B अधिकारी परीक्षा आयोजित करता है। चूँकि भारतीय रिजर्व बैंक एक उत्कृष्ट वेतनमान और प्रतिष्ठित नौकरी प्रोफ़ाइल प्रदान करता है, इसलिए यह परीक्षा देने के लिए हर साल हजारों उम्मीदवारों इसकी तरफ आकर्षित होते हैं।  RBI ग्रेड B अधिकारियों के लिए चयन एक देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से तीन चरणों में किया जाएगा अर्थात् प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और एक साक्षात्कार।

इसे भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के दिशानिर्देश जारी, पढ़ें नियम

RBI ग्रेड B 2021 अधिसूचना

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 322 ऑफिसर्स की पोस्ट की भर्ती के लिए रोज़गार समाचार पत्र में ग्रेड बी अधिकारी परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह उन स्नातकों के लिए एक अच्छा मौका होगा जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ऐसे अवसर की तलाश में हैं।

 

RBI ग्रेड-बी 2021: महत्वपूर्ण तिथियाँ

RBI ग्रेड B अधिसूचना                     : 28 जनवरी 2021 को जारी

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म                    : 28 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 

 

RBI ग्रेड B 2021 परीक्षा तिथियां

RBI ग्रेड-बी अधिकारी परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियां आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी की गई हैं। RBI ग्रेड B 2021 अधिकारी परीक्षा के लिए तारीखें इस प्रकार हैं:

 

ग्रेड बी (डीआर) में अधिकारी             

फेज I - ऑनलाइन परीक्षा                                - 6 मार्च, 2021

फेज II - पेपर I, II और III ऑनलाइन परीक्षा               - 1 अप्रैल, 2021


Gr B (DR) में अधिकारी - DEPR    

फेज I - पेपर - I - ऑनलाइन परीक्षा                      - 6 मार्च, 2021  

फेज II - पेपर -II औरIII ऑनलाइन / लिखित परीक्षा         - 31 मार्च, 2021 (एडमिट कार्ड में पुष्टि की  जाएगी)

ग्रेड बी (डीआर) में अधिकारी - डीएसआईएम 

फेज I - पेपर - I - ऑनलाइन परीक्षा                      - 6 मार्च, 2021

फेज II - पेपर - II और III ऑनलाइन / लिखित परीक्षा       - 31 मार्च, 2021 (एडमिट कार्ड में पुष्टि की जाएगी)

साक्षात्कार प्रक्रिया                                      - बाद में अधिसूचित की जाएगी

अंतिम परिणाम की घोषणा                               - बाद में अधिसूचित की जाए


RBI ग्रेड B 2021की रिक्तियां

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने RBI ग्रेड बी 2021 परीक्षा के लिए अपने आधिकारिक अधिसूचना के साथ कुल रिक्तियों की घोषणा की है। इस साल RBI ने 322 रिक्तियां निकालीं है। पिछले साल कुल रिक्तियों की संख्या 199 थी। RBI ग्रेड बी 2021 परीक्षा के लिए रिक्तियां इस प्रकार हैं:

 

1. ग्रेड 'बी' (डीआर) में अधिकारी - सामान्य            - 270

2. ग्रेड ’बी’ (DR) में अधिकारी - DEPR              -  29

3. ग्रेड 'बी' (डीआर) में अधिकारी - डीएसआईएम        -  23

    कुल                                         - 322

 

RBI ग्रेड B  2021 वेतन

RBI ग्रेड B 2021 परीक्षा के माध्यम से चुने गए सभी अधिकारियों को 12-14 लाख का वार्षिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही CTC में और भत्ते भी आते हैं। RBI ग्रेड B अधिकारी के लिए वेतनमान रु 35150-1750 (9) -50900-ईबी -1750 (2) -54400-2000 (4) -62400 है। इसका मतलब है कि आपको मूल वेतन रु 35,150.00 मिलेगा, जिसमें आपको आपकी सेवा के नौ साल बाद तक रु 1,750.00 की वृद्धि होगी।  बेसिक वेतन के अलावा कई भत्ते, जैसे महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, फैमिली अलाउंस, टेलिफोन अलाउंस, कन्वेन्स अलाउंस आदि भी प्रदान किए जाएंगे।

 

RBI ग्रेड B 2021 आवेदन शुल्क

आरबीआई ग्रेड बी 2021 परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए फीस रु 850 .00 है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए  रु 100.00 है।

इसे भी पढ़ें: यूपीएससी भर्ती 2021 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, ग्रैजुएट पास करें आवेदन

मुख्य प्ररीक्षा के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा पैटर्न

अर्थशास्त्र और सामाजिक मुद्दे      - ऑब्जेक्टिव टाइप      

- अधिकतम अंक - 100 

- समय  - 90 मिनट 

पेपर II अंग्रेजी (लेखन कौशल) - वर्णनात्मक (कीबोर्ड की सहायता से टाइप किया जा सकता है)

- अधिकतम अंक - 100 

- समय  - 90 मिनट 

पेपर III वित्त और प्रबंधन    - ऑब्जेक्टिव टाइप      

- अधिकतम अंक - 100 

- समय  - 90 मिनट 

 

RBI ग्रेड B 2021 परीक्षा का सिलेबस

RBI ग्रेड B 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस अन्य बैंक परीक्षाओं की तरह ही होता है। जिन प्रमुख वर्गों से प्रश्न पूछे जाते हैं वे हैं:


- रीजनिंग

- क्वांटिटेटिव एप्टीटुड

- जनरल अवेयरनेस और

- अंग्रेजी भाषा

 

RBI ग्रेड B 2021 पात्रता मानदंड

- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए

- उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से 30 वर्ष (दोनों आयु शामिल) के बीच होनी आवश्यक है। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1991 से पहले और 1 जनवरी 2000 के बाद नहीं होना चाहिए।

- M.Phil और Ph.D. की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा क्रमशः 32 और 34 वर्ष होगी।

 

योग्यता 

1. ग्रेड 'बी' (डीआर) में अधिकारी- (सामान्य)

न्यूनतम 60% अंकों (एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडीडी आवेदकों के लिए 50%) या न्यूनतम 55% अंकों के साथ किसी भी विषय / समकक्ष में तकनीकी या व्यावसायिक योग्यता  में पोस्ट ग्रेजुएशन / समकक्ष तकनीकी योग्यता।


2. ग्रेड 'बी' (DR) में अधिकारी- DEPR

किसी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालय / संस्थान से सभी सेमेस्टर / वर्षों के न्यूनतम 55% अंकों के साथ या समकक्ष ग्रेड के साथ अर्थशास्त्र / अर्थमिति / मात्रात्मक अर्थशास्त्र / गणितीय अर्थशास्त्र / एकीकृत अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम / वित्त में मास्टर डिग्री।


3. ग्रेड 'बी' (DR) में अधिकारी- DSIM

आईआईटी-खड़गपुर से सांख्यिकी / गणितीय सांख्यिकी / गणितीय अर्थशास्त्र / अर्थशास्त्र / अर्थशास्त्र / सांख्यिकी और सूचना विज्ञान /आईआईटी-बॉम्बे से अनुप्रयुक्त सांख्यिकी और सूचना विज्ञान में न्यूनतम 55% अंक के साथ सभी सेमेस्टर / वर्षों में मास्टर डिग्री।

 

RBI ग्रेड B अधिकारी साक्षात्कार प्रक्रिया

उम्मीदवारों का साक्षात्कार पहले चरण की परीक्षा के पेपर- I, पेपर- II और पेपर- III में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के 50 अंक होते हैं।

इसे भी पढ़ें: कपड़ें से जुड़े है कई व्यापार, जानिए इनके बारे में विस्तार से

RBI ग्रेड B 2021 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

RBI ग्रेड B 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी 2021 से शुरू हो चुका है और इसके लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 है। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती प्रक्रिया में इससे संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को एक वैध और सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर रखना अनिवार्य होगा। इसके ऑनलाइन आवेदन में दो चरण शामिल होंगे- पंजीकरण और लॉगिन। जैसे- 


- RBI की आधिकारिक वेबसाइट - rbi.org.in पर जाएं।

- RBI ग्रेड B 2020 एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

- यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं है तो  'नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें' पर क्लिक करना होगा।

- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सिस्टम द्वारा उत्पन्न किया जाएगा।

- एक ईमेल और एसएमएस पंजीकृत ईमेल आईडी और पंजीकरण संख्या और पासवर्ड वाले मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।

- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें और वहां पूछे गए सभी महत्वपूर्ण विवरण भरें।


- जे. पी. शुक्ला

प्रमुख खबरें

Horoscope 06 December 2025 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Vishwakhabram: Modi Putin ने मिलकर बनाई नई रणनीति, पूरी दुनिया पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, Trump समेत कई नेताओं की उड़ी नींद

Home Loan, Car Loan, Personal Loan, Business Loan होंगे सस्ते, RBI ने देशवासियों को दी बड़ी सौगात

सोनिया गांधी पर मतदाता सूची मामले में नई याचिका, 9 दिसंबर को सुनवाई