RBI ने विभिन्न विनियमों को अद्यतन करने के लिए जारी किए संशोधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश में कार्यरत विदेशी बैंक शाखाओं की ओर से अपनी समूह संस्थाओं को दिए गए ऋणों के विवेकपूर्ण उपचार के संबंध में बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण जारी करने के साथ कई दूसरे नियमों में भी संशोधन किए।

संशोधित निर्देशों में कहा गया, ‘‘हालांकि बैंकों के पास बहुत-बड़े उधारकर्ता पर निर्णय लेने के लिए अपने खुद के मानदंड हो सकते हैं लेकिन उन्हें ऐसे उधारकर्ताओं के ऋण मूल्यांकन के लिए बैंकिंग प्रणाली से ऐसी संस्थाओं द्वारा ली गई समग्र उधारी को भी ध्यान में रखना होगा।’’

इसके अलावा, केंद्रीय बैंक ने कई अन्य नियमों में संशोधन जारी किए। भारतीय रिजर्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक-ऋण सुविधाएं) संशोधन निर्देश 2025, घरेलू एवं निर्यातक आभूषण विक्रेताओं के लिए सुव्यवस्थित व सुसंगत नियमन सुनिश्चित करने, व्यापार में सुगमता बढ़ाने और स्वर्ण धातु ऋणों पर एक पर्यवेक्षी प्रबंधन सूचना प्रणाली विकसित करने के लिए बनाया गया है।

केंद्रीय बैंक ने बैंकों और एनबीएफसी सहित विभिन्न विनियमित संस्थाओं के लिए ऋण सूचना ‘रिपोर्टिंग’ प्रक्रिया से संबंधित मौजूदा निर्देशों को संशोधित करने के लिए 10 संशोधन निर्देश भी जारी किए।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: रजत पाटीदार ने की एडल गिलक्रिस्ट के इस 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

Best Places To Visit In Auli: ये है India का Winter Wonderland Auli! Bucket List में शामिल करें ये 4 जगहें, भूल जाएंगे यूरोप

Euphoria Season 3 में OnlyFans पर बहस! यह हमारा काम नहीं कि हम इस पर राय दें – कलाकारों का बेबाक रुख

कूटनीति के जरिए पेट्रोलियम आपूर्ति को रखा बरकरार