RBI ने यूथ डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव बैंक पर लगायी पाबंदियों को वापस लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कोल्हापुर स्थित यूथ डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव बैंक लि. के ग्राहकों को राहत दी। आरबीआई ने सहकारी बैंक पर जनवरी 2019 से लगायी गयी पाबंदियों को वापस ले लिया। केंद्रीय बैंक ने कोल्हापुर के सहकारी बैंक की खराब होती वित्तीय स्थिति को देखते हुए 5,000 रुपये तक की निकासी सीमा समेत कई पाबंदियां लगायी थी। शुरू में ये पाबंदियां पांच जनवरी, 2019 को छह महीने के लिये लगायी गयी थी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने 50,000 टन चीनी आयात के लिये वैश्विक निविदा जारी की

बाद में इसे समय-समय पर बढ़ाया गया। आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक स्थिति संतोषजनक पाये जाने के बाद लोगों के हित में पांच अप्रैल, 2021 से कोल्हापुर स्थित यूथ डेवलपमेंट को-अपरेटिव बैंक लि. को लेकर जारी सभी निर्देशों को वापस लेता है।’’ सहकारी बैंक पर जो अन्य पाबंदियां लगायी गयी थी, उसमें आरबीआई की मंजूरी बिना किसी कर्ज की मंजूरी या नवीनीकरण, किसी प्रकार का निवेश करने पर रोक आदि शामिल थी।

प्रमुख खबरें

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक

MP Cabinet ने दी गोपाल-कृष्ण ग्राम योजना समेत 7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान