आरबीआई ने रेपो दर 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा, नीतिगत रुख नरम बना हुआ है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2021

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया और रेपो को 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा। हालांकि केंद्रीय बैंक ने नीतिगत उदार रुख को बनाये रखा है। जिसका मतलब है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर कोविड-19 संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिये नीतिगर दर में कटौती की जा सकती है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति के निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘नीतिगत दर रेपो को आम सहमति से 4 प्रतिशत पर बरकरार रखने का निर्णय किया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: RBI का 2021-22 में GDP वृद्धि दर 10.5 फीसद रहने का अनुमान

इससे पहले, 22 मई को नीतिगत दर को संशोधित किया गया था। छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की यह 27वीं बैठक थी। इसमें तीन बाहरी सदस्य... आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिडे हैं। समिति की यह तीन दिवसीय बैठक तीन फरवरी को शुरू हुई थी।

प्रमुख खबरें

India-US Relations: ईरान से गुपचुप तेल आयात पड़ा भारी, US Treasury Department ने 4 Indian Companies को किया ब्लैकलिस्ट

Jammu Police ने हिरासत से फरार दुष्कर्म के आरोपी Tauseef Ahmed को पकड़ा

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश