रिजर्व बैंक ने एनबीएफसी को एकल श्रेणी में मिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

मुंबई। रिजर्व बैंक ने गैर बैंकिंग ऋणदाताओं को परिचालन में अधिक लचीलापन उपलब्ध कराने के लिए उनके तीन स्तर के मौजूदा ढांचे को एकल श्रेणी बना दिया है। केंद्रीय बैंक ने यह भी फैसला किया है कि सभी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को मिले कर्ज अब क्रेडिट रेटिंग की तरह जोखिम भारांश वाला होगा। इसमें मूल निवेश कंपनियां शामिल नहीं हैं।

रिजर्व बैंक की अधिसूचना में कहा गया है कि एनबीएफसी को परिचालन में अधिक लचीलापन देने का फैसला किया गया है। विभिन्न श्रेणियों की एनबीएफसी में तालमेल बैठाने का कार्य गतिविधि के आधार पर नियमन के सिद्धान्त से किया जाएगा, बजाय इकाई द्वारा नियमन से।

इसे भी पढ़ें: अलग ऋण प्रबंधन कार्यालय स्थापित करने का समय आ गया है: नीति आयोग

संपत्ति वित्त कंपनियों, ऋण कंपनियों और निवेश कंपनियों को मिलाकर एनबीएफसी-निवेश एवं ऋण कंपनियां (एनबीएफसी-आईसीसी) बनाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !