RBI ने संशोधित एकीकृत लोकपाल योजना जारी की, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को संशोधित रिजर्व बैंक - एकीकृत लोकपाल (ओंबड्समैन) योजना, 2026 जारी की। इसका उद्देश्य बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं के पीड़ित ग्राहकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के समाधान की दक्षता में और सुधार करना है। यह योजना एक जुलाई, 2026 से लागू होगी।

रिजर्व बैंक इस योजना के तहत सौंपे गए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने एक या अधिक अधिकारियों को आरबीआई लोकपाल और आरबीआई उप-लोकपाल के रूप में नियुक्त करेगा। ये नियुक्तियां सामान्यतः एक बार में तीन साल की अवधि के लिए की जाएंगी।

आरबीआई ने कहा कि वह इस योजना के तहत दर्ज शिकायतों को प्राप्त करने और उनकी जांच के लिए एक या अधिक स्थानों पर केंद्रीकृत रसीद एवं प्रसंस्करण केंद्र (सीआरपीसी) स्थापित करेगा।

ग्राहक अपनी शिकायतें ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं। परिपत्र में कहा गया है कि शिकायतों पर विचार करते समय, आरबीआई लोकपाल/उप-लोकपाल बैंकिंग कानून के सिद्धांतों, गतिविधियों और समय-समय पर रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व नियमों को ध्यान में रखेंगे।

योजना की एक खास बात यह है कि आरबीआई लोकपाल के पास लाए जाने वाले विवाद की राशि पर कोई सीमा नहीं है। लोकपाल समझौते की सुविधा दे सकता है या निर्णय पारित कर सकता है।

परिपत्र के मुताबिक, हालांकि, शिकायतकर्ता को हुए किसी भी परिणामी नुकसान के लिए, आरबीआई लोकपाल के पास 30 लाख रुपये तक की क्षतिपूर्ति प्रदान करने की शक्ति होगी। इसके अतिरिक्त, शिकायतकर्ता के समय की बर्बादी, खर्च, उत्पीड़न या मानसिक पीड़ा के लिए लोकपाल तीन लाख रुपये तक का क्षतिपूर्ति दिला सकता है।

प्रमुख खबरें

Crude Oil Prices Hike | ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

Jammu and Kashmir Tragic Accident | उधमपुर में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 15 की मौत, कई गंभीर

Women Health: फॉल्स लेबर पेन असली डिलीवरी दर्द नहीं, जानें दोनों के बीच का बड़ा अंतर

Sankarshan Vinayak Chaturthi 2026: बप्पा को प्रसन्न करने का दिन, जानें Step-by-Step Puja Vidhi और चमत्कारी मंत्र