अच्छी मांग से जनवरी में व्यक्तिगत ऋण वृद्धि 20.4 प्रतिशत परः RBI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2023

गृह और वाहन क्षेत्र से अच्छी मांग आने से जनवरी, 2023 में व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) की वृद्धि दर 20.4 प्रतिशत रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। जनवरी, 2022 में व्यक्तिगत ऋण की वृद्धि दर 12.8 प्रतिशत रही थी। आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि 27 जनवरी, 2023 तक कुल बकाया व्यक्तिगत ऋण 39.59 लाख करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले की समान अवधि में 32.87 लाख करोड़ रुपये था। इस साल जनवरी तक आवास ऋण बकाया बढ़कर 18.88 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान अवधि में 16.36 लाख करोड़ रुपये था।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश