RBI ने धोखाधड़ी के मामले में बीओआई और पीएनबी पर छह करोड़ का जुर्माना लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक पर मानदंडों के उल्लंघन के लिए कुल मिलाकर छह करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, जिसमें से एक उल्लंघन ‘‘धोखाधड़ी के वर्गीकरण और उसकी सूचना’’ देने के नियम से संबंधित है। बैंक ऑफ इंडिया पर चार करोड़ रुपये का जुर्माना तथा पंजाब नेशनल बैंक पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि बैंक ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षी मूल्यांकन (एलएसई) के लिए वैधानिक निरीक्षण 31 मार्च 2019 को किया गया था।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 54 अंक मजबूत, निफ्टी में भी मामूली बढ़त

बैंक ने एक खाते में धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए एक समीक्षा की और धोखाधड़ी निगरानी रिपोर्ट (एफएमआर) सौंपी। आरबीआई ने एक अलग बयान में कहा कि वित्तीय स्थिति के संदर्भ में पंजाब नेशनल बैंक का वैधानिक निरीक्षण किया गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जोखिम मूल्यांकन रिपोर्ट की जांच से पता चला कि इन मामलों में मानदंड़ों का पालन नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

आईपीएल के दौरान भी T20 World Cup चयन के बारे में सोच रहा था : Samson

T20 World Cup के भारत के मैचों का प्रसारण करेगा दूरदर्शन : Prasar Bharati

Afzal Ansari की आपराधिक अपील पर सुनवाई दो जुलाई तक के लिए टली

चुनाव बाद की हिंसा टालने के लिए कुछ राज्यों में केंद्रीय बलों को बरकरार रखने का निर्णय: CEC