RBI ने एक साल तक बाटलिबोई एंड कंपनी के ऑडिट पर लगाई रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2019

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश की प्रमुख अकाउंटेंसी कंपनी एस आर बाटलिबोई एंड कंपनी एलएलपी पर वाणिज्यिक बैंकों का सांविधिक आडिट करने पर एक साल की रोक लगा दी है। यह रोक आडिट कामकाज में खामियों के लिए लगाई गई है। 

रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि यह एक साल की अवधि एक अप्रैल, 2019 से शुरू होगी। बयान में कहा गया है कि एस आर बाटलिबोई एंड कंपनी एलएलपी द्वारा आडिट कामकाज में खामियों के बाद रिजर्व बैंक ने उस पर वाणिज्यिक बैंकों का आडिट करने पर एक साल की रोक लगा दी है। रिजर्व बैंक ने कहा कि इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी भारतीय सनदी लेखा संस्थान (आईसीएआई) को दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प