क्या आम आदमी को मिलेगी राहत? RBI की तीन दिन की मौद्रिक नीति बैठक शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

मुंबई।भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक मंगलवार को शुरू हुई। बैठक के नतीजों की घोषणा 10 फरवरी को होगी। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) 2022-23 के आम बजट, मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं और तनावपूर्ण भू-राजनीतिक हालात के बीच अगली मौद्रिक नीति तय करने के लिए विचार-विमर्श कर रही है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय एमपीसी की बैठक पहले बैठक सोमवार को शुरू होनी थी, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र द्वारा सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। आमतौर पर यह माना जा रहा है कि एमपीसी प्रमुख नीतिगत या रेपो दर में कोई बदलाव नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

Chabahar Port पर भारत ने पलट दी पूरी बाजी, Vikram Misri चले US, Jaishankar ने Iran को लगाया फोन

BOB Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली Vacancy, ग्रेजुएट्स फौरन करें ऑनलाइन आवेदन

Turkey में इजरायली कॉन्सुलेट के पास फायरिंग, 3 हमलावरों को मार गिराया गया

Lashkar का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब, 19 जगह छापे पड़ने के बाद फरार आतंकी Abdullah Abu Hureira समेत कई गिरफ्तार