स्कैम रोकने के लिए RBI ने उठाया बड़ा कदम, अब इन नंबर से आ सकता है कॉल

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 20, 2025

रोजाना आए दिन स्कैम और धोखाधड़ी को लेकर कई खबरें आती रहती है। इन स्कैम से बचने के लिए सरकार से लेकर बैंक भी कई प्रयास कर रही है। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में वित्तीय संस्थानों के लिए दो विशेष फोन नंबर सीरीज पेश की है। जिसके इस्तेमाल से ग्राहकों को लेनदेन और मार्केटिंग कॉल्स के लिए किया जाएगा। दरअसल, सरकार की यह नई पहल बैंक संचार के रुप में प्रस्तुत होने वाले वित्तीय धोखाधड़ी से मोबाइल यूजर्स को बचाने के लिए डिजाइन की गई है। RBI के लेटेस्ट निर्देशों के अनुसार, अब बैंकों को केवल उन फोन नंबरों का उपयोग करने की अनुमति है जो 16,00 से शुरु होते हैं और इसका प्रयोग केवल लेनदेन से संबंधित कॉल्स के लिए किया जाता है। सरल भाषा में कहे तो, अगर आपको कोई कॉल लेनदेन या किसी अन्य वित्तीय मामले कॉल आने वाले नंबर की शुरुआत 1600 नंबर से शुरु होगा।

इस नंबर से कॉल आएगी

इतना ही नहीं, RBI ने 140 से शुरु होने वाले नंबरों को विशेष रुप से मार्केटिंग कॉल्स और ग्राहकों को SMS सूचनाओं के लिए निर्धारित किया है। वहीं, लोन लोन, क्रेडिट कार्ड या बीमा जैसी सेवाए प्रदान करने वाले, लोग 140 से शुरु होने वाले नंबर से आएगा। यह कदम यूजर्स को को स्कैमर्स से बचने में मदद करता है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच ट्रेड, Liam Livingstone टीम में शामिल

Asian Champions Trophy: भारत ने Japan को 4-1 से हराकर छठी बार जीता खिताब

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड