आरबीआई अर्थव्यवस्था में 12,500 करोड़ रुपये डालेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि वह खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) के जरिए अर्थव्यवस्था में 12,500 करोड़ रुपये डालेगा। आरबीआई ने जानकारी दी है कि उसने ओमओ के जरिए 28 फरवरी को कुछ सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदने का निर्णय किया है। यह खरीद नीलामी के जरिए की जाएगी। 

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि नकदी की मौजूदा स्थिति के आकलन के बाद ओएमओ से व्यवस्था में नकदी डालने का फैसला किया गया है।आरबीआई ने कहा है कि पात्र हिस्सेदार आरबीआई कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली के तहत इलेक्ट्रॉनिक रूप में बृहस्पतिवार के दोपहर तक अपनी पेशकश प्रस्तुत कर सकते हैं। नीलामी के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किये जाएंगे और सफल हिस्सदारों को अगले दिन की बैंकिंग अवधि में भुगतान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: शक्तिकांत दास ने बैंक अधिकारियों पूछा, कर्ज क्यों नहीं किया जा रहा सस्ता

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी