RCB के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने कहा- सूर्यकुमार ने हमसे मैच छीन लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

अबुधाबी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मुख्य कोच साइमन कैटिच ने मुंबई के हाथों पांच विकेट से मिली हार के बाद कहा कि सूर्यकुमार यादव की पारी ने उनसे मैच छीन लिया। आरसीबी को छह विकेट पर 164 रन पर रोकने के बाद मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार की 43 गेंद में79 रन की नाबाद पारी के दम पर जीत दर्ज की। कैटिच ने मैच के बाद कहा,‘‘सूर्य अच्छा खिलाड़ी है और टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है।उसने इस मैच में तेजी से रन बनाये और युजवेंद्र चहल पर दबाव बना दिया।’’

इसे भी पढ़ें: MI कप्तान ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, कहा- 'भारतीय टीम में चयन को बेताब हैं ये खिलाड़ी'

उन्होंने कहा ,‘‘ एक समय उनका स्कोर 70 रन पर तीन विकेट था लेकिन सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेलकर दबाव हटाया और हमारे लिये मैच में वापसी मुश्किल कर दी।’’ कैटिच ने कहा कि अच्छी शुरूआत के बाद वे 180 के आसपास का स्कोर सोच रहे थे लेकिन 13 गेंद में चार विकेट खोने से पारी का नक्शा बदल गया। उन्होंने कहा ,‘‘ मुंबई ने हमें उन्नीस साबित कर दिया। लेकिन इस मैच का सकारात्मक पहलू देवदत्त पडीक्कल और जोश फिलीपे का प्रदर्शन रहा। हमारी शुरूआत शानदार थी लेकिन बीच में जल्दी विकेट गंवाने से हम बड़ा स्कोर नहीं बना सके।

प्रमुख खबरें

Rohit Shetty Birthday: कभी Tabu के कपड़े किए प्रेस, आज हैं Bollywood के सबसे सफल Director

Rajasthan में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 64 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर ग्रामीण समेत 24 जिलों को मिले नए SP

Operation Epic Fury की रफ्तार तेज! Iran का मुख्य तेल टर्मिनल Kharg Island तबाह, Donald Trump बोले- ईरान अब घुटनों पर है

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: अब होटल, रेस्तरां और संस्थानों को भी मिलेगा तत्काल PNG कनेक्शन