‘कप्तान’ विराट कोहली के दौर के बाद आरसीबी का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

नवी मुंबई। कप्तानी छोड़ने से बतौर बल्लेबाज भले ही विराट कोहली पर दबाव कम हो गया हो लेकिन आईपीएल 15 के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर उतरेगी तो सभी की नजरें उन्हीं पर रहेगी। एक दशक में पहली बार कोहली टीम की कप्तानी नहीं कर रहे हैं और एक खिलाड़ी के रूप में ही खेलेंगे। कोहली की कोशिश खोया फॉर्म हासिल करके टीम को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने की होगी। आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों के पास फाफ डु प्लेसी और मयंक अग्रवाल के रूप में नये कप्तान हैं लेकिन आकर्षण का केंद्र कोहली ही रहेंगे। कोहली ने 2013 में न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी से आरसीबी की कमान ली थी और आठ सत्र में कप्तानी के बाद पिछले साल यह जिम्मेदारी छोड़ दी।

इसे भी पढ़ें: टीम के अंदर अब भी नेतृत्वकर्ता हो सकता हूं, सफलता की ओर आगे बढ़ा सकता हूं: कोहली

टीमें : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडोर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, एल सिसोदिया, सिद्धार्थ कौल। पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टॉ, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, शाहरूख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, रिषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व तायडे, भानुका राजपक्षा, बेनी होवेल। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक