विराट की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लय जारी रखने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2021

मुंबई। तीन मैचों में तीन दिन के साथ आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में जीत की लय को बरकार रखने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत विपरीत अंदाज में की है। आरसीबी ने मनोबल बढ़ाने वाली लगातार तीन जीत दर्ज की हैं। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स को हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी और अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है। दूसरी तरफ रॉयल्स की टीम अपने तीन मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज करन पाई है। पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार के बाद संजू सैमसन की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है और उसे अपनी दूसरी जीत का इंतजार है। रॉयल्स एक टीम के रूप में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में शानदार शतक से टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था लेकिन जीत दिलाने में नाकाम रहे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और क्रिस मौरिस की बदौलत टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

इसे भी पढ़ें: क्या टी20 विश्व कप 2021 से बाहर हो जाएगा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका? ICC से व्यक्त की चिंता

तेज गेंदबाजों हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज ने क्रमश: 5.75 और 5.81 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। पटेल ने मुंबई के खिलाफ पांच विकेट चटकाए जबकि बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स के खिलाफ सात रन पर तीन विकेट चटकाकर एक ओवर में मैच का रुख बदल दिया। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार की जगह तीन ही विदेशी खिलाड़ियों को खिलाया था। यह देखना रोचक होगा कि वह इसी तरह की अंतिम एकादश के साथ उतरते हैं या लेग स्पिनर एडम जंपा, तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन और अनुभवी आलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन में से किसी को मौका देते हैं। टीमें इस प्रकार हैं: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डिकल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, जोशुआ फिलिप, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, एडम जम्पा, काइल जेमीसन, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डेन क्रिस्टियन, केएस भरत, सुयश प्रभुदेसाई, डेनियल सैम्स और हर्षल पटेल। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर , यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मार्कंडेय, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह। समय: मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Madurai के उसिलामपट्टी से CM Joseph Vijay शुरू करेंगे नवजात शिशुओं के लिए Gold Ring Scheme

Quincy Dsouza ने रचा इतिहास, Asian Games 2026 के Teqball में दो मेडल की बढ़ी उम्मीद

Disha Salian Case: भाई Aaditya Thackeray के बचाव में आए Amit Thackeray, कहा- वो शामिल नहीं हो सकते

DUSU Election रिजल्ट के बाद विजय जुलूसों पर Delhi High Court ने लगाई पूरी तरह रोक