बाढ़ क्षेत्र संबंधी दिशा-निर्देशों को पुनर्मूल्यांकित करें: फडणवीस का अधिकारियों को निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण के उचित उपायों को लागू करने के बाद राज्य भर में बाढ़ क्षेत्र संबंधी दिशानिर्देशों का पुनर्मूल्यांकन करने और पुनर्परिभाषित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बाढ़ रेखा के पुराने सीमांकन के कारण विकास कार्य रुकावट का सामना कर रहे हैं। इसलिए बाढ़ नियंत्रण उपायों को सभी नदी तटों पर लागू किया जाना चाहिए और बाढ़ रेखाओं से संबंधित दिशा-निर्देशों को फिर से परिभाषित किया जाना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को उन क्षेत्रों में बाढ़ रेखा का नए सिरे से सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया जहां कई वर्षों से बाढ़ नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका