PM Modi Rajasthan Visit: जयपुर पहुंचकर PM मोदी ने दी करोड़ों की सौगात, भजनलाल के 1 साल को प्रदेश के फैलते प्रकाश और राजस्थान के विकास का बताया उत्सव

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जयपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 1 वर्ष में राजस्थान के विकास को नई गति, नई दिशा देने में भजनलाल जी और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। ये पहला वर्ष एक प्रकार से आने वाले अनेक वर्षों को मजबूत नींव बना है। आज का उत्सव सरकार के एक साल पूरा होने तक सीमित नहीं है, ये राजस्थान के फैलते प्रकाश का भी उत्सव है, राजस्थान के विकास का भी उत्सव है। अभी कुछ दिन पहले ही मैं निवेश शिखर सम्मेलन के लिए राजस्थान आया था। देश और दुनिया भर के बड़े-बड़े निवेशक यहां जुटे थे। आज यहां 45-50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये परियोजना राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थायी समाधान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Lookback Politics 2024: सीताराम येचुरी, सुशील मोदी से लेकर बाबा सिद्दीकी तक, वो भारतीय राजनेता जिन्हें इस साल दुनिया को कहा अलविदा

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान की जनता, राजस्थान की भाजपा सरकार को 1 साल पूरा करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं और इस 1 साल की यात्रा के बाद आप जब आर्शीवाद देने आए हैं। आप इतनी बड़ी तादाद में आर्शीवाद देने आए हैं। मेरा भी सौभाग्य है कि आज मैं आपके आर्शीवाद को प्राप्त कर  सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी आपके जीवन से पानी की मुश्किले कम नहीं करना चाहती थी... कांग्रेस समाधान के बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही। राजस्थान ने इस कूटनीति के कारण बहुत कुछ भुगता है। अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है और चुनाव नतीजों के हिसाब से देखें तो वहां भी लगातार तीसरी बार बहुमत मिला है। वहां भी पहले से कहीं अधिक सीटें भाजपा को मिली हैं।  इससे पहले हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।  हरियाणा में भी पहले से ज्यादा बहुमत लोगों ने दिया है। अभी हुए राजस्थान के उपचुनाव में भी हमने देखा है कि कैसे भाजपा को लोगों ने जबरदस्त समर्थन दिया है। ये दिखाता है कि भाजपा के काम और भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और आज जनता-जनार्दन को कितना विश्वास है।

इसे भी पढ़ें: One Nation One Election Bill लोकसभा में पेश, सपा-कांग्रेस बोली मंजूर नहीं

संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने और 24 परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत हमने सरकार बनते ही गांवों में वर्षा जल संचयन के लिए एक लाख से अधिक कार्य शुरू किए जिससे पीने एवं खेती के लिए स्थानीय स्तर पर ही पानी की उपलब्धता में व्यापक सुधार हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card