लॉकडाउन में अकेलेपन को मात देने के लिए पुस्तकें पढ़ें: नवीन पटनायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

भुवनेश्वर। लॉकडाउन के दौरान अकेलेपन को दूर करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को लोगों से पुस्तकें पढ़ने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुस्तकें पढ़ने से जानकारियां बढ़ती हैं। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर पटनायक ने ट्विटर पर कहा कि किताबें पढ़ने से हमें विभिन्न संस्कृतियों को समझने में सहायता मिलती है। पटनायक ने ट्वीट किया, पुस्तकें हमारे ज्ञान को व्यापक करने में मददगार होती हैं, हमारी कल्पनाओं को पंख प्रदान करती हैं और लोगों एवं संस्कतियों को समझने में हमारी सहायता करती हैं। #विश्वपुस्तकदिवस पर आइए कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के अकेलेपन के एहसास को दूर करने के लिए पढ़ने की परिवर्तनकारी शक्ति का जश्न मनाएं।

प्रमुख खबरें

140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश लाया हूं...इथियोपिया की संसद में PM मोदी का संबोधन

अलाउद्दीन खिलजी से हमजा तक... धुरंधर रणवीर सिंह का बॉलीवुड में गिरगिट जैसा सफर

National Herald case: विपक्षी सांसदों ने किया संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन, लगाए सत्यमेव जयते के नारे

मुस्लिम मुल्कों में खुद पहुंचे मोदी, यहूदी राष्ट्र में जय को भेजा, मीडिल ईस्ट के दौरे की टाइमिंग बता रही है, कुछ बड़ा गेम कर रहा भारत