मेरे घर पर हनुमान चालीसा पढ़ो, लेकिन दादागीरी बर्दाश्त नहीं करुंगा: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

मुंबई। हनुमान चालीसा विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि उनके घर पर हनुमान चालीसा पढ़ने में कोई समस्या नहीं है लेकिन ‘दादागीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने भाजपा का नाम लिये बगैर उस पर निशाना साधा और दावा किया कि उन्हें हिंदुत्व सिखाने वाले उस वक्त ‘चूहे के बिल’ में छिपे थे जब बाबरी मस्जिद गिराई गयी थी।

इसे भी पढ़ें: दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 658 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,160 के करीब

उन्होंने ठाकरे के मुंबई स्थित निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी। इससे शिवसैनिक नाराज हो गये थे। बाद में राणा दंपती ने अपने आह्वान को वापस ले लिया था और एक कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई प्रवास का हवाला दिया था। इससे पहले आज दिन में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अगर हनुमान चालीसा पढ़ना राजद्रोह है तो ‘‘हम सभी यह अपराध करने के लिए तैयार हैं।’’ ठाकरे ने परोक्ष निशाना साधते हुए हिंदुत्व के प्रति भाजपा के योगदान पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हिंदुत्व सिखाने वालों को खुद से हिंदुत्व के प्रति योगदान के बारे में पूछना चाहिए। जब बाबरी (मस्जिद) गिराई गयी थी तो आप चूहे के बिल में छिप रहे थे।’’ ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का फैसला आपकी (भाजपा की) सरकार ने नहीं बल्कि उच्चतम न्यायालय ने लिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 पदक विजेताओं को World Boxing Championships 2027 में सीधी एंट्री देगी BFI

China बिना सैन्य हमले के ताइवान को बांटना चाहता है, NSC Advisor Alex Huang की चेतावनी

मेटा केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता के रूप में निभानी होगी जवाबदेही: सरकारी सूत्र

Nepal के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिले राजदूत Naveen Srivastava, द्विपक्षीय सहयोग पर जताया आभार