आज की उत्तर प्रदेश की दिनभर की महत्वपूर्ण खबरें यहां पढ़ें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

वरिष्ठ नोडल अधिकारी (कोविड-19) लखनऊ ने एमओआईसी काकोरी द्वारा अपने कार्यों में रूचि न लेने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया

शासन के निर्देशों के क्रम में दिनांक 05.05.2021 से 20.05.2021 तक देहात क्षेत्र हेतु विशेष अभियान के तहत प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम की सर्विलांस टीम पहंुच कर स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लेना लक्षणात्मक सभी व्यक्तियों को मौके पर दवा किट्स उपलब्ध कराना एवं संदिग्ध मरीजों तथा इच्छुक सभी व्यक्तियों के टेस्टिंग हेतु आर0आर0टी0 को संदर्भित करना, यह कार्यवाही किया जाना है।

उत्तर प्रदेश वॉटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना द्वितीय चरण के कम्पोनेन्ट सी-2 हेतु तीन लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश वॉटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना द्वितीय चरण के अन्तर्गत कम्पोनेन्ट सी-2 हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्राविधानित धनराशि 17 हजार लाख रूपये से कम्पोनेन्ट सी-2 के कार्यों हेतु 03 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है।

इस सम्बन्ध में विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन श्री मुश्ताक अहमद की ओर से आवश्यक शासनादेश 17 मई, 2021 को जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि इस परियोजना हेतु अवमुक्त की जा रही धनराशि के सापेक्ष कराये जाने वाले कार्यों  पर वित्तीय अनुशासन का हर स्तर पर अनुपालन किया जाए। इसके अलावा बजट के प्रावधानों के अनुसार व्यय प्रमाण पत्रों तथा संगठनों के नियंत्रणाधीन प्रत्येक परियोजनाओं में व्यय की गयी धनराशि का विवरण शासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

उत्तर प्रदेश वॉटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना द्वितीय चरण के कम्पोनेन्ट डी-1 हेतु 66 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश वॉटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना द्वितीय चरण के अन्तर्गत कम्पोनेन्ट सी-2 हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्राविधानित धनराशि 03 हजार लाख रुपये से कम्पोनेन्ट डी-1 के कार्यों हेतु 66 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन श्री मुश्ताक अहमद की ओर से आवश्यक शासनादेश 17 मई, 2021 को जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि इस परियोजना हेतु अवमुक्त की जा रही धनराशि के सापेक्ष कराये जाने वाले कार्यों  पर वित्तीय अनुशासन का हर स्तर पर अनुपालन किया जाए। इसके अलावा बजट के प्रावधानों के अनुसार व्यय प्रमाण पत्रों तथा संगठनों के नियंत्रणाधीन प्रत्येक परियोजनाओं में व्यय की गयी धनराशि का विवरण शासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

उत्तर प्रदेश वॉटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना द्वितीय चरण के विभिन्न कम्पोनेन्टस हेतु 14,252 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश वाॅटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना के द्वितीय चरण हेतु वित्तीय 2021-22 के लिए प्रावधानित धनराशि 17 हजार लाख रूपये के सापेक्ष 14,252 लाख रूपये कम्पोनेन्ट बी-1, सी-1, सी-2,  एफ-1, ए-2 आदि के लिए कतिपय शर्तों के साथ स्वीकृत की गयी है।

इस सम्बन्ध में विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन श्री मुश्ताक अहमद की ओर से आवश्यक शासनादेश 17 मई, 2021 को जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि इस परियोजना हेतु अवमुक्त की जा रही धनराशि के सापेक्ष कराये जाने वाले कार्यों  पर वित्तीय अनुशासन का हर स्तर पर अनुपालन किया जाए। इसके अलावा बजट के प्रावधानों के अनुसार व्यय प्रमाण पत्रों तथा संगठनों के नियंत्रणाधीन प्रत्येक परियोजनाओं में व्यय की गयी धनराशि का विवरण शासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर