कुरान पढ़ो, इस्लाम को जानो और अरबी सीखो...नेतन्याहू के नए फरमान से मचा हड़कंप, फिर हुआ असली खेल

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2025

इजरायल से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। भारत के लोग भी ये समझ ही नहीं पाए कि इजरायल ने ये कैसा ऐलान कर दिया है। दरअसल, इजरायल की सेना अब इस्लाम की शिक्षा लेगी। कुरान पढ़ेगी और अरबी भाषा सीखेगी। इजरायली आर्मी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने अपने सभी खुफिया सैनिकों और अधिकारियों के लिए कुरान के अध्ययन को अनिवार्य बना दिया है। हिब्रू बोलने वाले इजरायल के सैनिकों और अधिकारियों के लिए अरबी भाषा सीखना अनिवार्य कर दिया गया है। अहम खबर यह है कि सामने आ रही जानकारी के अनुसार, इजराइल अब कुरान और अरबी भाषा को भी अपने पाठ्यक्रम में शामिल करेगा।

इसे भी पढ़ें: शिप पर कब्जा कर बम से उड़ाया, हूतियों ने लाल सागर में टाइटैनिक की तरह डुबा दिया जहाज

अरबी भाषा बोलने वाले देशों में इज़राइल एकमात्र ऐसा देश है जहाँ हिब्रू भाषा बोली जाती है। इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष इस समय अपने चरम पर है और ऐसी स्थिति है कि ईरान कभी भी इज़राइल पर हमला कर सकता है। ईरान में कई लोग अरबी भी बोलते हैं, इसलिए इज़राइल ने अब अपने अधिकारियों पर यह भाषा थोप दी है। इजराइल के शीर्ष कमांडरों को अरबी भाषा का ज्ञान है, इसलिए वे इस भाषा का उपयोग करके दुश्मन की कई योजनाओं को समझ लेते हैं, लेकिन इजराइल में दूसरे दर्जे के सैनिकों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए अब उनके लिए अरबी भाषा अनिवार्य कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव