अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे जगह बनाना चाहते है बल्लेबाज नीतिश राणा, कहा, बस मौका मिलने की उम्मीद!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

मुंबई। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खुद के लिये जगह बनाने के बाद दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिये तैयार हैं और उन्हें जुलाई में श्रीलंका दौरे पर मौका मिलने की उम्मीद है। जुलाई में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं होगे। नीतिश ने एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मेरे दिमाग में यह है कि मेरा नाम टीम में होना चाहिये। मैं उसके लिये तैयार हूं क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि चयन होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आप मेरा रिकार्ड देखें तो पिछले तीन साल में सीमित ओवरों के क्रिकेट में मैने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि आज नहीं तो कल इसका फल जरूर मिलेगा।’’

प्रमुख खबरें

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

Vastu Tips: गणेश जी की पीठ के दर्शन से आ सकती है दरिद्रता, स्थापना में रखें इन बातों का ध्यान