नई जिम्मेदारी के लिए तैयार...President नहीं इस बड़े पद के साथ अमेरिकी संसद में ट्रंप करेंगे वापसी

By अभिनय आकाश | Oct 06, 2023

रिपब्लिकन के विद्रोह के बाद केविन मैक्कार्थी को स्पीकर का पद छोड़ना पड़ा। उनके जाने के बाद नए स्पीकर की तलाश शुरू हो गई है। मैक्कार्थी अपने करियर के अधिकांश समय में उस भूमिका में केवल 270 दिनों तक रहे, जब सदन ने 216-210 वोटों से स्पीकर का पद खाली करने का प्रस्ताव पारित किया, तो उन्हें बाहर कर दिया गया। मैक्कार्थी को अब अमेरिकी इतिहास में इस प्रकार हटाए गए पहले अध्यक्ष होने का दुर्भाग्यपूर्ण गौरव प्राप्त हुआ है। अब, उनके बाहर जाने के बाद, सभी की निगाहें उन नामों पर हैं जो मैक्कार्थी की जगह ले सकते हैं। जिनमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल हैं। लेकिन क्या ट्रम्प वास्तव में अगले सदन के अध्यक्ष हो सकते हैं? 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने मुझे पिंजरा भेजा: निक्की हेली

क्या ट्रंप बन सकते हैं हाउस स्पीकर?

तमाम दावों के बीच आपको बता दें कि किसी व्यक्ति को सदन का अध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस का सदस्य होना आवश्यक नहीं है। स्पीकर को सदन में बहुमत वाली पार्टी (वर्तमान में रिपबल्किन) द्वारा चुना जाता है। इस मामले में ट्रंप की राह बिल्कुल आसान है। हालाँकि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सदन का कोई भी अध्यक्ष कांग्रेस के बाहर का व्यक्ति नहीं रहा है। ट्रम्प के लिए एक अधिक गंभीर समस्या रिपब्लिकन पार्टी द्वारा निर्धारित नियमों में से एक है जिसमें कहा गया है कि दो साल से अधिक जेल की सजा वाले अपराध के तहत कोई भी व्यक्ति नेतृत्व की भूमिका में काम नहीं कर सकता है। इसलिए रिपब्लिकन नियमों के मुताबिक वह फिलहाल स्पीकर बनने के लिए अयोग्य हैं। हालाँकि, मान लेते हैं कि ट्रम्प को योग्य बनाने के लिए रिपब्लिकन अपने नियम बदलते हैं। इस तरह के प्रस्ताव को देखते हुए भी, यह अत्यधिक संभावना है कि ट्रम्प सदन के अध्यक्ष बनना ही नहीं चाहेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूरे वाशिंगटन में हाउस स्पीकर का पद यकीनन सबसे महत्वपूर्ण और चुनौती वाला है। सबसे पहले, आपको सभी प्रकार के कड़े  नियमों और प्रक्रियाओं से अच्छी तरह वाकिफ होना होगा और ट्रम्प के साथ यह कभी भी मजबूत पक्ष नहीं रहा है। 

मैं तैयार हूं

सोशल मीडिया एक्स पर कॉलिन रग्ग नाम के यूजर ने एक पोस्ट किया है। उसमें एक वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप कहते नजर आ रहे हैं कि वो नई भूमिका के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं केवल इतना कह सकता हूं कि देश और रिपबल्किन पार्टी के लिए जो भी सर्वोत्तम होगा वो हम करेंगे। बहुत से लोगों ने मुझसे इसके बारे में पूछा है। मेरा ध्यान पूरी तरह से चुनाव पर है।   

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल