आप के साथ गठबंधन पर राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- केजरीवाल ने यूटर्न लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने को तैयार है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने फिर से यूटर्न ले लिया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का मतलब भाजपा का सूपड़ा साफ होना है। यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीटें देने की इच्छुक है। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि परन्तु केजरीवाल जी ने एक और यूटर्न ले लिया है। गांधी ने कहा कि हमारे दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं, लेकिन समय बीता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान उस पृष्टभूमि में आया है जब आप के नेता गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज