आतंकवाद के सफाये के लिये भारत पाक का सहयोग करने को तैयार: राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2019

चंदौली (उप्र)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर पाकिस्तान के पास आतंकवाद का सफाया करने की क्षमता नहीं है तो उसे भारत का सहयोग लेना चाहिए और भारत इस काम में उसकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार और प्रधानमंत्री ने यह फैसला कर लिया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग होनी चाहिये और भारत की धरती से आतंकवाद का सफाया होना चाहिये। उन्होंने यहां कहा कि इस वक्त दुनिया के अधिकतर देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। सभी देशों को आतंकवाद से निजात चाहिए। भारत को आतंकवाद पर दुनिया के देशों का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी अपनी नापाक हरकतों से क्यों नही बाज आता है। कई बार हमने कहा है कि अगर पाकिस्तान को ऐसा लगता है कि उसके पास वह क्षमता नहीं है, वह ताकत नहीं है कि अपने देश से आतंकवाद का सफाया कर सके तो वह भारत का सहयोग प्राप्त कर सकता है। आतंकवाद के सफाये के लिये भारत पूरी तरह से उसका सहयोग करने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद की मदद करके खुद को और मानवता को नुकसान पहुंचा रहा है पाक: नायडू

उन्होंने कहा, ' आतंकवाद से केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अधिकतर देश प्रभावित हैं। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि यह सिलसिला आगे नही बढ़ेगा। अब हमारी सरकार और प्रधानमंत्री ने यह फैसला कर लिया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग होनी चाहिये और भारत की धरती से आतंकवाद का सफाया होना चाहिये।' सिंह ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद आतंकवाद देश व दुनिया के लिए चुनौती बन कर उभरा है। अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए निर्णायक संघर्ष करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक संगठन के मंच से हमारी कूटनीति से पाकिस्तान अलग थलग हुआ और पहली बार भारत को प्रतिनिधित्व मिला है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!