चैम्पियंस लीग के इतिहास में पहली बार बाहर हो सकती है रीयाल मैड्रिड!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2020

बार्सीलोना। चैम्पियंस लीग धुरंधर रीयाल मैड्रिड को लीग के इतिहास में पहली बार ग्रुप चरण से बाहर होने से बचने के लिये बुधवार को हर हालत में बोरूसिया मोंशेंग्लाबाख को हराना होगा। जिनेदीन जिदान की टीम ने इस सत्र में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। अगर अगला मैच बोरूसिया जीतती है तो 13 बार की यूरोपीय चैम्पियन मैड्रड पहली बार ग्रुप चरण से ही बाहर हो जायेगी। मैच ड्रॉ रहने पर भी वह अंतिम 16 में पहुंच सकती है बशर्ते शखतार दोनेत्स्क को इंटर मिलान हरा दी। पिछले 25 सत्रों में मैड्रिड कभी भी ग्रुप चरण से बाहर नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, अमेरिका में एमएलसी से करार

ग्रुप बी में मोंशेंग्लाबाख आठ अंक लेकर शीर्ष पर है।मैड्रिड और शखतार के सात अंक है जबकि इंटर मिलान के पांच अंक है। अभी चारों टीमों के लिये दरवाजे खुले हैं। ग्रुप एच में पेरिस सेंट जर्मेन, मैनचेस्टर युनाइटेड और लेइपजिग में से एक ही टीम आगे बढेगी। तीनों के नौ अंक हैं। पीएसजी को इस्तांबुल बासाकसेहिर से खेलना है जबकि युनाइटेड का सामना लेइपजिग से होगा। ग्रुप ई से चेलसी और सेविला अगले दौर में पहुंच चुके हैं। वहीं ग्रुप एफ से बोरूसिया डॉर्टमंड ने अंतिम 16 में जगह बना ली है।

प्रमुख खबरें

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें