ला लीगा फुटबॉल लीग में बेनजेमा के दो गोल से जीता रियाल मैड्रिड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2019

मैड्रिड। करीम बेनजेमा के दो गोल से रियाल मैड्रिड ने ला लीगा फुटबाल लीग में लेवांटे के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की जबकि बार्सिलोना ने 16 साल के अंसु फाती के गोल की मदद से वालेंसिया पर 5-2 से जीत हासिल की। कोच जिनेदिन जिदान की टीम मैड्रिड के लिये बेनजेमा ने 25वें और 31वें मिनट में दो जबकि कासेमीरो ने 40वें मिनट में गोल दागे। वहीं लेवांटे की ओर से बोर्जा मायोराल ने 49वें और गोंजालो मेलेरो ने 75वें मिनट में गोल किये। 

अनुभवी लुई सुआरेज ने 61वें और 82वें मिनट में बार्सिलोना के लिये दो गोल दागे। लेकिन शुरूआत फाती ने दूसरे ही मिनट में गोल कर की। फिर फ्रेंकी डि जोंग ने सातवें मिनट में इसे दोगुना किया। गेरार्ड पिके ने 51वें मिनट में शानदार गोल से इसे 3-0 कर दिया। वालेंसिया की ओर से दो गोल केविन गामेरो (27वें) और गोमेज गोंजालेज (90 प्लस दो मिनट) ने किये। 

प्रमुख खबरें

CWMA के आदेश पर Cauvery Water Release का मुद्दा गरमाया, Supreme Court में सुनवाई के लिए याचिका सूचीबद्ध

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान