कैल्शियम और आयरन का कभी एक साथ नहीं करें सेवन, जानिए इसकी वजह!

By सिमरन सिंह | Dec 02, 2020

शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी होना आज के समय में आम बात है। इनकी कमी के कारण लोगों में एनीमिया, कमजोर हड्डियां, थकावट और ओस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों सामने आ जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार हमारे शरीर के छोटी आंत के एक हिस्से में आयरन जाकर स्टोर हो जाता है। यहां से उसे रक्तप्रवाह में पहुंचाने का काम एंटेरोसाइट्स  नामक कोशिकाएं करती है। हालांकि, हम जो भी खाते हैं उससे पूरी मात्रा में आयरन की शरीर को नहीं मिल पाता है और फिर शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। इसके अलावा जो लोग अपने आहार में आयरन से भरपूर चीजों का कम सेवन करते हैं उनके शरीर में भी आयरन की कमी रहती है। वहीं, शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होती हैं। ऐसे में जल्दी फ्रैक्चर आने जैसी समस्या हो सकती है।

कैल्शियम और आयरन दोनों की साथ में कमी होने पर क्या करें

विशेषज्ञों के अनुसार आयरन सप्लीमेंट्स को खाने के साथ कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप आयरन सप्लीमेंट्स लेना चाहते हैं तो खाने के एक घंटे पहले या बाद में ही इसका सेवन करें। एक निश्चित समय पर ही कैल्शियम सप्लीमेंट को लेना चाहिए। वहीं, गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोली कभी भी खाली पेट खाने की सलाह नहीं दी जाती है।

एक साथ न खाएं आयरन और कैल्शियम की गोली

आयरन और कैल्शियम की गोली को कभी भी डॉक्टर के सलाह के बिना सेवन नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं इन दोनों गोलियों को साथ में भी कभी सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों गोलियों के सेवन करने के बीच लगभग 1 घंटे का अंतर जरूर रखें। चिकित्सकों के अनुसार आयरन और कैल्शियन को एक साथ में लेने पर शरीर द्वारा आयरन के ऐब्सॉर्ब होने में कैल्शियम रुकावट डालता है। आप खाना खाने के आधे घंटे बाद आयरन की गोली का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इस बात भी ध्यान रखें कि आयरन की गोली का सेवन करने के साथ या तुरंत बाद दूध या दुग्ध-पदार्थ का सेवन न करें, वरना इससे आपको समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: इन कारणों को जानने के बाद ठंड के मौसम में आप भी जरूर खाएंगे पालक

चिकित्सकों के अनुसार दूध में कैल्शियम मौजूद होता है, ऐसे में अगर आप आयरन की गोलियों के साथ दूध का सेवन करते हैं तो अवशोषण में बाधा होती है। ऐसा ही कैल्शियम की गोलियों का भी हाल है और ये भी आयरन-अवशोषण में बाधा डालती है। इसलिए आपको आयरन और कैल्शियम की गोलियों और दुग्ध-पदार्थों का सेवन करने के बीच थोड़े घंटों का अंतर जरूर रखा चाहिए। 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आयरन की गोलियां खाने से आपको कब्ज, दस्त या अन्य पेट संबंधित समस्या होना आम बात है और इसके सेवन से मल का रंग भी काला हो जाता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का युवाओं को बुलावा: पेपर लीक पर Modi सरकार को घेरा, Kota में मेगा रैली

Pakistan की मदद Turkey को पड़ी भारी, Celebi Aviation को India में लगा 500 मिलियन डॉलर का झटका

G7 Summit में PM Modi का ग्रैंड वेलकम, President Macron ने गर्मजोशी से किया स्वागत

असली TMC कौन? 20 MPs के पाला बदलने पर सुदीप बंदोपाध्याय का दावा- Court करेगा फैसला, NDA को समर्थन!