एक्सरसाइज के बाद भी नहीं मिल रहे परफेक्ट एब्स, तो जानिए इसका कारण

By मिताली जैन | May 22, 2022

जब कोई व्यक्ति वर्कआउट करना शुरू करता है, तो उसकी नजर अपने एब्स पर होती है। चाहे आपको वजन कम करना हो या फिर टोन्ड बॉडी पाने की चाहत हो, एब्स में आने वाले बदलाव को लोग सबसे पहले नोटिस करते हैं। हो सकता है कि आप भी जिम में एब्स वर्कआउट कर रहे हों और अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रख रहे हों, लेकिन फिर भी आपके एब्स की शेप में कोई बदलाव ना हो रहा हो। ऐसे में आपका थोड़ा परेशान होना लाजमी है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिसके कारण आपके एब्स शेप नहीं ले पाते हैं-

कुछ लोगों को यह लगता है कि अगर वह क्रंचेस करेंगे, तो उन्हें एक परफेक्ट टोन्ड एब्स मिलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। यह सच है कि क्रंचेस आपकी बॉडी को कुछ हद तक शेप देने में मदद कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ क्रंचेस के कारण आपको परफेक्ट एब्स नहीं मिल सकते। इसके लिए, जरूरी है कि आप किसी एक्सपर्ट की देख-रेख में सही मूव्स करें।

बैक को अनदेखा करना 

एब्स पाने का अर्थ यह नहीं है कि आप सिर्फ अपने पेट की मसल्स का ही वर्कआउट करें। कुछ लोग इस दौरान अपनी पीठ की मसल्स की अनदेखी करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आप कभी भी एक किलर एब्स नहीं पा सकते हैं। 

पर्याप्त नींद नहीं लेना

नींद भी आपके लाइफस्टाइल का एक अहम पार्ट है। यदि आपके शरीर को अच्छी तरह से आराम नहीं दिया गया है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप जिम में कितनी मेहनत करते हैं, यह उस तरह से प्रतिक्रिया नहीं देगा जैसा उसे करना चाहिए। इसलिए, दिनभर काम करने के बाद रात में अच्छी नींद लें। इसके बाद, आपको यकीनन अपने शरीर में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर को रखना है खुश तो रोज़ाना खाएं पान, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

खाने को अनदेखा करना

अगर आप यह सोचते हैं कि इंटेंस वर्कआउट के जरिए आपको परफेक्ट एब्स मिल जाएंगे, तो आप गलत हैं। खाने पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है। याद रखें कि अगर आपका आहार आपके वर्कआउट को पूरक नहीं कर रहा है, तो एब्स में सुधार के कोई संकेत नहीं दिखाई देंगे। उच्च प्रोटीन, पर्याप्त फाइबर, ढेर सारा पानी, हल्का और जल्दी रात का खाना और कम कार्ब डाइट आपके एब्स को एक बेहतर शेप दिलाने में मदद करेंगे।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में भारत ए को हराया, पेनाल्टी रन और विवादों से भरा रहा रोमांचक मुकाबला

HCL Tech का AI पर बड़ा दांव, स्वदेशी Startup Sarvam AI में किया $234 Million का भारी निवेश।

Wholesale Inflation का नया रिकॉर्ड, Fuel और Crude Oil की कीमतों ने दिया बड़ा झटका

Vedanta Restructuring का बड़ा असर, 5 कंपनियों में बंटते ही investors को हुआ ₹63,500 करोड़ का फायदा।