बागी विधायक भाजपा में नहीं होना चाहते शामिल, कांग्रेस सूत्र का दावा- 14 विधायक हमारे संपर्क में

By अनुराग गुप्ता | Mar 11, 2020

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस सूत्र ने दावा किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 22 समर्थकों में से 14 हमारे संपर्क में हैं जो भाजपा में शामिल नहीं होना चाहते हैं और बचे हुए विधायकों से कांग्रेस बातचीत कर रही है। इन तमाम दावों के बाद बेंगलुरू में मौजूद कांग्रेस विधायकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बता दें कि सिंधिया खेमे के तमाम विधायकों की निगरानी का जिम्मा भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र को सौंपा है। एक तरफ कांग्रेस सूत्र ने 14 विधायकों की बात कही तो दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि 22 बागी विधायकों में से 13 ने आश्वस्त किया है कि वे कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सिंधिया और मोदी के बीच मध्यस्थता कराने में बड़ौदा राजपरिवार की महारानी ने निभाई अहम भूमिका

गौरतलब है कि कांग्रेस ने बचे हुए अपने तमाम विधायकों को भोपाल से जयपुर शिफ्ट कर दिया है। जबकि भाजपा ने तो मंगरवार की रात ही महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की निगरानी में अपने सभी विधायकों को हरियाणा के आईटीसी रिजॉर्ट में ठहराया गया है।

इसे भी देखें: सिंधिया के इस्तीफे के बाद अब बन सकती है भाजपा की सरकार

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा