घर पर ऐसे बनाएं अंडे के पकौड़े, खाने के बहाने ढूंढ़ते रहेंगे

By मिताली जैन | Jan 20, 2020

कहते हैं कि संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। वैसे तो अंडे को आप भी कई तरह से खाते होंगे। कभी एग सैंडविच तो कभी आमलेट तो कभी अंडे की भुर्जी, घरों में बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपको अंडे की एक अलग ही रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। आप चाहें तो अंडे के पकौड़े बनाकर भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अंडा पकौड़ा बनाने की विधि−

सामग्री−

चार से पांच उबले अंडे

एक कप बेसन 

तीन टेबलस्पून चावल का आटा

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच अजवाइन

बारीक कटी हरी मिर्च

कटा हुआ हरा धनिया

तेल

विधि− अंडा पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को उबाल लें। इसके बाद इसे छीलकर बीच में से काट लें। इसके बाद बेसन का मिश्रण तैयार करें। इसके लिए एक बड़े बाउल में बेसन डालकर उसमें चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब इसमें थोड़ा−थोड़ा पानी डालकर बेसन का घोल तैयार करें। यह घोल वैसा ही होना चाहिए, जैसा घर में अलग−अलग पकौड़े बनाने के लिए किया जाता है। इस घोल को ज्यादा पतला न करें।

इसे भी पढ़ें: इस आसान तरीकों से घर पर बनाएं बाजार जैसे गुलाब जामुन

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करने रख दें। साथ ही अंडों के उपर एक चुटकी नमक व लाल मिर्च छिड़कें। जब तेल गर्म हो जाए तो आप अंडों को चम्मच की मदद से बेसन के घोल में डालें। फिर इसे कड़ाही में डालें और सिकने दें।

जब बेसन पक जाए तो आप इन अंडों के पकौड़ों को बाहर निकालें। आपके गरमा−गरम बेसन के पकौडे़ बनकर तैयार है। आप इसे हरी चटनी या सॉस के सर्व करें। 

शाम की चाय के साथ फैमिली के साथ इंजॉय करने के लिए यह एक बेहतरीन स्नैक है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी