कुछ मीठा खाने का है मन तो बनाइए अंजीर का हलवा, स्वाद के साथ सेहत से भरपूर

By प्रिया मिश्रा | Jun 07, 2022

मीठे में हलवा खाना आमतौर पर सबको पसंद होता है। आपने सूजी, मूंग दाल, बेसन का हलवा तो जरूर खाया होगा। लेकिन आज हम आपको एक बेहद स्पेशल हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अंजीर का हलवा कैसे तैयार किया जाता है? अंजीर के हलवे में सूखे अंजीर के साथ ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है। यह हलवा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं अंजीर का हलवा बनाने की रेसिपी - 

250 ग्राम खोया

घी - 4 चम्मच 

इलाइची - 4-5 

दालचीनी - 1 

ड्राई फ्रूट्स (मिक्स्ड) - 1 कप 

चीनी - जरूरत के अनुसार 

पानी - जरूरत के अनुसार 


अंजीर का हलवा बनाने की विधि 

अंजीर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें। जब घी अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें दालचीनी और इलायची डालें। 

अब इसमें भीगे हुए अंजीर डालें और सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद सभी सामग्रियों को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएँ।

इसे भी पढ़ें: शाम के नाश्ते में जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट पालक के पतौड़े, बच्चों को भी पसंद आएगी ये डिश

इसके बाद भीगे हुए अंजीर के पानी को पैन में सारी सामग्रियों के साथ मिलाएं और इस मिश्रण को 10 से 15 मिनट तक पकाएँ। आपको इसे तब तक पकाएं जब तक कि अंजीर मुलायम ना हो जाए। अब इसमें शक्कर डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। अब एक चम्मच की मदद से अंजीर को मैश कर लें। अब हलवा को सूख जाने तक पकाएँ।

जब हलवा अच्छी तरह से पका जाए तो इसमें खोया डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद सारी सामग्रियों को 5 मिनट तक पकाएं। 

इसके बाद हलवा को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें ऊपर से बारीक कटे हुआ मेवा डालकर सर्व करें। 

आप चाहें तो इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर रेफ्रिजरेटर में 1 महीने तक रख सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर