अब शौक से खाइए पिज़्ज़ा-पास्ता, क्योंकि सिर्फ इन 3 चीज़ों से घर पर बना सकते हैं मार्केट जैसा मोज़रेला चीज़

By प्रिया मिश्रा | Jun 02, 2022

चाहे पिज्जा-बर्गर हो या सैंडविच, कोई भी स्ट्रीट फूड बिना चीज़ के अधूरा है। मार्किट में कई तरह के चीज़ मिलते हैं जैसे चीज़ स्लाइस, चीज़ क्यूब या मोज़रेला चीज़। इनमें से स्ट्रीट फूड के लिए मोज़रेला चीज़ का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा किया जाता है। यह दूध को फाड़कर उसमें से सारा पानी अलग करके बनाया जाता है। मोज़रेला चीज़ बहुत नर्म होता है और यह आसानी से पिघल जाता है। इसका मक्खनी स्वाद किसी भी खाने को और भी ज़्यादा स्वादिष्ट बना देता है। मोज़रेला चीज़ का इस्तेमाल बहुत सी रेसिपीज में होता है। आप चाहें तो इसका इस्तेमाल पिज़्जा, बर्गर, टोस्ट, सैंडविच या चीज़ बॉल्स बनाने के लिए कर सकते हैं। मार्किट में मिलने वाला मोज़रेला चीज़ काफी महँगा होता है लेकिन आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकत हैं। आज के इस लेख में  हम आपको घर पर मोज़रेला चीज़ बनाने की आसान विधि बताएंगे -

दूध - 1 किलो 

दही - 1 किलो 

बर्फ - 10-12 टुकड़े  

मक्खन - 250 ग्राम 

मोज़रेला चीज़ बनाने की विधि 

मोज़रेला चीज़ बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन या पतीले में दूध निकाल लें और इसे गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। 

दूध में एक उबाल आने के बाद गैस की आंच मीडियम कर देंगे। अब इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दही डालें और चम्मच की सहायता से लगातार हिलाते रहें। 

दूध में सारा दही डालने के बाद गैस की आँच फुल कर देंं। ध्यान रखें कि दूध को चमच्च से लगातार हिलाते रहें ताकि दूध जले नहीं। जब दूध में उबाल आना शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें: शाम के नाश्ते में जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट पालक के पतौड़े, बच्चों को भी पसंद आएगी ये डिश

इसके बार किसी बड़े और गहरे बर्तन पर एक पतला सूती कपड़ा रखें और इसमें दूध डालें। इस प्रक्रिया से दूध से पानी और चीज़/छैना अलग हो जाएगा।

अब पानी अलग करने के बाद चीज़ के ऊपर ठंडा पानी डालें और हाथों से अच्छी तरह दबाकर सारा पानी निकाल दें। 

 इसके बाद एक बर्तन में  लें और इसमें कुछ टुकड़े बर्फ के डालें। अब चीज़ को बर्फ वाले पानी में डालें और अच्छी तरह दबाकर सारा पानी निकाल लें। 

अब चीज़ को किसी प्लेट या थाली में ढंक कर रख दें और ऊपर से चकला या कोई वजनदार चीज़ रख दें। 

20-25 मिनट के बाद चीज़ को मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इसमें एक बड़ा टुकड़ा (250 ग्राम) मक्खन डालें और दोनों को अच्छी तरह पीस लें। 

इसके बाद चीज़ को किसी पाॅलिथीन शीट में लपेटकर फ्रिज में कम से कम 2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। 

जब चीज़ अच्छी तरह से सेट हो जाए तो इसे अपनी आवश्यकता के अनुसार इस्तेमाल करें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा