'रद्द हो आम आदमी पार्टी की मान्यता', सेवानिवृत्त नौकरशाहों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर की मांग

By अंकित सिंह | Sep 16, 2022

एक ओर अरविंद केजरीवाल लगातार आम आदमी पार्टी के विस्तार में जुटे हुए हैं। दिल्ली की राजनीति में वर्चस्व स्थापित करने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब में भी फिलहाल सत्ता में है। अरविंद केजरीवाल की नजर अब राष्ट्रीय राजनीति पर है। यही कारण है कि वह विभिन्न राज्यों में लगातार पार्टी के विस्तार को लेकर जुटे हुए हैं। गुजरात में भी अरविंद केजरीवाल की ओर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया जा चुका है। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। हालांकि, पूर्व सेवानिवृत्त नौकरशाहों ने अरविंद केजरीवाल के एक बयान को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिख दिया है। इस पत्र से आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले में ED ने की 40 ठिकानों पर छापेमारी, केजरीवाल बोले- परेशान किया जा रहा

नौकरशाहों ने अपनी चिट्ठी में साफ तौर पर कह दिया है कि पब्लिक सर्वेंट लोगों की सेवा के लिए होते हैं, ना कि वह राजनीति करते हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि केजरीवाल ने अपने बयानों की वजह से सरकारी कर्मचारियों की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। इसके अलावा नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि सरकारी कर्मचारियों और नौकरशाहों को केजरीवाल की पार्टी की ओर से फ्री चीजों का लालच दिया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing